romancing life...

My photo
bombay, India
I like nonsense...it wakes up brain cells.Fantasy is a necesarry ingredient in lyf;its a way of looking at lyf through of da wrong end of telescope,which is wat i do nd dat enables u to laugh at life's realities....!

Monday, April 6, 2009

asamanjas

'रिश्ते - नाते झूठे हैं, बात का झमेला है;
जाने मेरी किस्मत ने ,क्या-क्या खेल खेला है...
कल भी दिल अकेला था,आज भी अकेला है.....'

ज़िन्दगी में कई बार ऐसे दोराहे आते हैं जहाँ एक ही रास्ता चुनना पड़ता है.इस असमंजस की स्थिती से स्वयं को उबार लेना अपने आप में एक उपलब्धि है.कई दफा तो यह तक समझ नही आता,की आख़िर क्या सही है और क्या नही....ऐसे में अपनी प्राथमिकताओं की पूर्ति के ध्यान के चक्कर में हम अक्सर उन छोटी-छोटी बातों को अनदेखा कर जाते हैं,जिनका हमारी निजी जिंदगी पर गहरा असर पड़ता है।
कहते हैं कि जब तक इंसान चोट ना खाए,उसे दर्द का एहसास नही होता....बीते हुए कई लम्हे यूँ ही बार-बार ख्यालों में आकर एक टीस-सी दे जाते हैं.जहाँ कई लोग बीती बातों को भुला कर आगे बढ़ जाते हैं,वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो चाहकर भी अपने अतीत से अपना दामन नही छुड़ा पाते.कभी-कभार जब आज कष्ट दे और आने वाला कल धुंधला जान पड़े,तो यही यादें सहारा देती हैं....भले ही इन यादों का सुख क्षणिक क्यूँ न हो,ये कितना कुछ बदल जाती हैं......!!

2 comments:

  1. अच्छा ब्लॉग है रुबी, बस ले आउट चेंज करर दें, आंखों को चुभता है...इन चंद पंक्तियों में बहुत ही इमोशनल बातें उड़ेल दी हैं, खूब...

    ReplyDelete
  2. darasal,kaafi mushkilse hindi font istemaal kar payee hain....
    varna,saara maza hi kirkira ho jata hai....ab ise hi dekh lijiye...comment mein wo baat nahi....

    aur rahi baat emotions ki,dis was jus a state of mind for a certain period....!

    ReplyDelete